🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रास्ता रोककर युवती से अभद्रता, छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…..

On: September 6, 2022 5:53 PM

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज) । एसपी अभिषेक मीना के ‍दिशा निर्देशन पर महिला एवं नाबालिगों से संबंधित प्रकरणों के फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी है । कोतवाली पुलिस द्वारा दो छेड़खानी के मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक दिनांक 09.08.2022 को थाना कोतवाली में महिला द्वारा सोनू शर्मा नाम के युवक द्वारा काम करते जाते समय रास्ता रोककर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। महिला बताई कि सोनू नामक का व्यक्ति काम पर जाते समय रास्ते में रोक लेता और गंदी बांते कहकर गंदी नियत से स्पर्श करता था । दिनांक 09.08.2022 को भी रास्ते में सहेलियों के सामने छेड़खानी किया और मारने पीटने की धमकी दिया । पीड़िता के रिपोर्ट पर छेड़खानी का अपराध दर्ज कर मनचले युवक की पतासाजी किया गया जिसके सोनू वर्मा पिता छगन वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कोतरारोड़ बावली कुआं थाना कोतवाली का होना पता चला, पीड़ित महिला एवं उसकी सहेलियों ने भी आरोपी सोनू वर्मा को पहचाना । कोतवाली पुलिस आरोपी सोनू वर्मा को छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment