रेल्वे के सिंग्नल केबल वायर चोरी के मामले में तीन चोर वायर सहित गिरफ्तार

चाम्पा। (वायरलेस न्यूज)अगुशा/रेसुब (डिटेक्टिव विंग) बिलासपुर एवं रेसुब पोस्ट चाम्पा द्वारा लोकेशन बॉक्स से सिंग्नल केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को हजारो के केबल वायर के साथ गिरफ्तार कर धारा 3(a) RP (UP) एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इस संबन्ध में अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर के निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने वायरलेस न्यूज को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन मे एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला में मार्गदर्शन में रेसुब पोस्ट चाम्पा क्षेत्राधिकार में दिनांक 17.08.2022 को km no 679/22A-30A के मध्य लगे लोकेशन बॉक्स को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उसमे से 02 नग रिले,12 नग केबल के टुकड़े (जिसमे 12कोर, 18 कोर प्रत्येक की लंबाई 1-1 मीटर को) अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिया गया था ! उक्त घटना के सम्बंध में रेसुब पोस्ट चापा द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पोस्ट अ0क्र0 11/2022 दिनांक 17.08.2022 धारा 3(a) RP (UP) एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था! उक्त घटना में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के दौरान आज दिनांक 07.09.2022 को निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर , उप निरी एस के मिंज,सउनि एस बी द्विवेदी ,रेसुब पोस्ट चापा के निरीक्षक कुलदीप कुमार सउनि आर के चन्द्र एवं स्टाफ के साथ उक्त घटना में संलिप्त तीन आरोपियों क्रमश (1) बबलू देवार वल्द स्व शंकर देवार उम्र-30 वर्ष साकिन-वार्ड नं 25, अटल आवास जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चापा (छ ग) (2) अक्षय देवार उर्फ वल्द स्व जेठू देवार उम्र-23 वर्ष साकिन- वार्ड नं 13 , बाजार मोहल्ला थाना बलौदा जिला जांजगीर-चापा (छ ग) (3) राजकुमार देवार वल्द स्व गोरेलाल देवार उम्र-46 वर्ष साकिन-वार्ड नं 13 , बाजार मोहल्ला थाना बलौदा जिला जांजगीर-चापा (छ ग) को रात्रि समय 01:45 बजे महावीर कोल साइडिंग के पास किलोमीटर न 679/22A-30A के पास से चोरित सम्पति के साथ (जिसको आरोपियों द्वारा झाड़ियों में छुपाकर रखे थे) को गिरफ्तार किया गया! मोके की पूर्ण कागजी कार्यवाही कर सभी आरोपियों को जप्त सम्पति के साथ रेसुब पोस्ट चापा लाकर घटना के सम्बंध में पूर्व में दर्ज अपराध में संलग्न किया गया!
सभी आरोपियों को आज दिनांक 07.09.2022 को माननीय विशेष रेलवे न्यायालय बीलासपुर के समक्ष पेश किया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।

Author Profile

Amit Mishra - Editor in Chief
Amit Mishra - Editor in Chief
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *