🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो विश्वनाथ प्रसाद तिवारी का हिंदी का लोकतंत्र विषय पर एकल व्याख्यान

On: September 13, 2022 6:27 AM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) नवगठित छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और हिंदी के वरिष्ठ आलोचक प्रो विश्वनाथ प्रसाद तिवारी का हिंदी का लोकतंत्र विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया है।
बाल आश्रम परिवार के सहयोग से 14 सितंबर को सायं 4 बजे आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो केशरीलाल वर्मा करेंगे। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास और विधायक तथा पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।
समारोह के स्वागताध्यक्ष अजय तिवारी, संयोजक डॉ लक्ष्मी शंकर निगम, सुरेश शुक्ला, जयप्रकाश मानस, डॉ सुधीर शर्मा आदि ने समस्त प्राध्यापक, साहित्यकार, शोधकर्ता और हिंदी प्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment