🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महिला एबीईओ को औकात दिखाने की घुड़की देना आत्मानंद शाला के प्राचार्य को पड़ा महंगा- शासन द्वारा हटाने के निर्देश जारी

On: September 13, 2022 5:44 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)विगत पखवाड़े पहले जिला जांजगीर चांपा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एयरटेल भारती को पेरेंट्स मीटिंग में महिला सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के साथ सार्वजनिक तूतू मैं मैं करने का परिणाम आखिर भुगतना पड़ा। मालूम हो पिछले दिनों आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला जांजगीर के प्राचार्य एल एल भारती का महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने घुड़की देने का वीडियो पूरे प्रदेश भर में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। महिला अधिकारी की जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचनालय ने अवर सचिव को आज जारी आदेश में आत्मानंद स्कूल जांजगीर के प्राचार्य को हटाने का आदेश देते हुए प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। विवादों में आए प्राचार्य श्री भारती को मूल संस्था शासकीय उच्चतर महा माध्यमिक शाला मालखरौदा में पदस्थी का आदेश जारी किया है। आपको बताते चलें कि जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालक श्री सुनील जैन ने जारी आदेश में विवादास्पद प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ विभागीय जांच शुरू करने के लिए भी लिखित आदेश किया है। आत्मानंद जांजगीर के प्राचार्य रहते हुए श्री भारती के द्वारा महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की बात सार्वजनिक रूप से बड़े तैश भरे अंदाज में कही थी। वीडियो में सार्वजनिक आलोचना के लिए सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारिय के प्रदेश पदाधिकारियों ने मामले की निंदा करते हुए शासन से संज्ञान लेने की अपेक्षा की थी, महिला अधिकारी की लिखित शिकायत पर अंततः उक्त निर्णय आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा युहल आदेश उन अधिकारियों के लिए ईको का काम करेगा मातृशक्ति और अधीनस्थों को अपनी पर सत्ता के अहंकार में गुलाम की तरह ट्रीटमेंट करते हैं। एबीईओ संघ के पदाधिकारियों ने लोक शिक्षण संचालक श्री सुनील जैन एवं जांजगीर जिला कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment