● 220 के.व्ही. विद्युत टावर में लगे लोहे का एंगल चोरी…..
*रायगढ़* । आज दिनांक 16.09.2022 को थाना तमनार में विद्युत विभाग रायगढ़ में लाईन अटेंडेंट ग्रेड-II के पद पर पदस्थ मधुरकांत जोगी द्वारा थाना तमनार में विद्युत टावर से लोहे का एंगल चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । आवेदन अनुसार थाना तमनार अंतर्गत ग्राम झिंगोल जंगल स्थित 220 के.व्ही. के टावर नं. 37 में लगा लोहे का 28 पीस (टुकडे) जिसकी लंबाई 61.20 मीटर वजन करीब 275.40 कि.ग्रा. कीमत करीब 8,262 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के बच्चों के सर्वाँगींण विकास के लिए ली समीक्षा बैठक*बालक-बालिका को पालक की तरह ध्यान देने और अनुशासन का पालन कराने के निर्देश*
Uncategorized2026.07.22मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय *अब सीधी भर्ती में अग्निवीर सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण
Uncategorized2026.07.22डॉ. अंकिता सिंह को मनोविज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि
Uncategorized2026.07.21मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*
