थाना दर्री क्षेत्र में जगराता में भी छाया रहा निजात अभियान*
कोरबा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान* जगराता में आए लोगों से पुलिस ने निजात अभियान में सहयोगी बनने किया अपील*
▪️नशे से दूर रहने हेतु दिलाया गया शपथ कोरबा। (वायरलेस न्यूज) पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में *" निजात "* अभियान चलाया जा रहा है , निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है , निजात अभियान को आम जनता , स्वयंसेवी संगठन के साथ–साथ लोक कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है । थाना दर्री क्षेत्र में जगराता कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रोग्राम दे रहे लोक कलाकारों ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में दर्शकों को अवगत कराकर अवैध नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया , जगराता समिति के द्वारा भी कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *"निजात"* अभियान के प्रति अपना समर्थन जताते हुए इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया गया है कार्यक्रम में आए दर्शकों को नशे से दूर रहने हेतु शपथ भी दिलाया गया । कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

