राठिया कंवर समाज का त्रिदिवसीय सम्मेलन रोडोपाली में होगा आयोजित
रायगढ़ । आदिवासी बहुल रायगढ़ जिले में आदिवासियों में कंवर आदिवासियों की बहुलता है । रायगढ़ जिले का कंवर आदिवासी समाज चंद्रवंशी राठिया कहलाता है । चंद्रवंशी राठिया कंवर समाज का तीन दिवसीय सम्मेलन तमनार तहसील के रोडोपाली ग्राम में आयोजित किया जा रहा है। इस माह के 10 फरवरी से 12 फरवरी तक यह सम्मेलन चलेगा ।
कंवर समाज के इस सम्मेलन में रायगढ़ की लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि होंगी। धरमजयगढ़ के लोकप्रिय विधायक लालजीत राठिया , छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया , छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया , तारा सिंह राठिया पूर्व अ ज जा आयोग अध्यक्ष एवं कई अन्य जनप्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सम्मिलित होंगे । इनके अलावा कंवर राठिया समाज से संबंधित शासकीय और गैर शासकीय अधिकारी और कर्मचारी भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे ।
रायगढ़ जिले में कवर समाज का एक अपना अलग ही पहचान है रायगढ़ जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां कंवर समाज की बाहुल्य ता सबसे ज्यादा है चंद्रवंशी राठिया कंवर समाज का तीन दिवसीय सम्मेलन तमनार विकासखंड के रोडोपाली में होना है 10 फरवरी से 12 फरवरी तक यह सम्मेलन होने जा रहा है
जिसमें रायगढ़ लोकसभा के सांसद श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में रहेंगी साथ ही साथ चंद्रवंशी राठिया समाज के नामचीन व्यक्ति भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इसी क्रम में क्षेत्र के जाने-माने नेता लालजीत राठिया विधायक धरमजयगढ़ सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री श्रीमती सुनीति राठिया पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया पूर्व विधायक तारा सिंह राठिया पूर्व अजजा आयोग अध्यक्ष एवं कई जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे राठिया कंवर समाज में कई नामचीन अधिकारी कर्मचारी भी हैं वह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द

