सीजीपीएससी परीक्षा 2021 के परिणाम की मजिस्ट्रियल जांच कराईये भूपेश जी – विकास केडिया
सामान्य छत्तीसगढ़िया की प्रतिभा और योग्यता के साथ धोखा कर रही है सरकार
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज)बीते दिनों जारी हुए सीजीपीएससी 2021 के परीक्षा परिणाम को लेकर पूरे प्रदेश भर के युवाओं खासकर परीक्षार्थियों में पीएससी आयोग और राज्य सरकार की कार्यशैली को असंतुष्ट देखने को मिल रहा है इसी मामलें पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रायगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सक्ती विधानसभा प्रभारी विकास केडिया ने भूपेश सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भूपेश जी, राज्य शासन के अधीन आयोजित होने वाली सबसे बड़ी “राज्य सेवा आयोग” की परीक्षा परिणाम को लेकर अगर राज्य के युवाओं और परीक्षार्थियों में असंतोष है तो आप पारदर्शिता बरतने हेतु क्यूं नहीं इसकी मजिस्ट्रियल जांच करा देते हैं इससे “दूध का दूध और पानी” का पानी हो जायेगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया ही सीजी पीएससी परीक्षा 2021 के परिणाम संदेहास्पद प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि ऐसा पहली बार ही हुआ है जब टॉप 15 में राज्य के लाखों प्रतिभागियों में से एक भी सामान्य पारिवारिक परिवेश से आने वाला छग का आम युवा शामिल नहीं है और सभी के सभी टॉप 15 प्रतिभागी कांग्रेसी नेताओं , राज्य के ऊंचे पदों पर आसीन अफसरों या फिर बड़े कारोबारियों के पुत्र , पुत्री , दामाद या बहू शामिल है जो कि महज एक इत्तेफाक नहीं हो सकता है।
भाजपा नेता श्री केडिया ने यह भी कहा है कि छग की आम जनता और युवाओं की नाराजगी तब और भी वाजिब हो जाती है जब सरकार के कई मंत्री ,विधायकों और बड़े अफसर भ्रष्टाचार के मामलों में ईडी की कार्यवाही के दायरे में पहले ही आ चुके हो।
आगे भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सीजीपीएससी परीक्षा को लेकर पहले भी भूपेश सरकार पर सवाल उठ चुके है जब परीक्षा में गैर मौजूद रहने वाले एक प्रतिभागी को साक्षात्कार के लिए आयोग से कॉल लेटर आया था ऐसे में हालिया परिणाम जिसमें टॉप 15 में छग के एक सामान्य परिवार के युवा का नाम नहीं है उसे महज एक संयोग नहीं कहा सकता है बल्कि यह सीधे तौर पर हमारे छग के परिश्रमी और योग्य युवाओं की प्रतिभाओं के साथ सुनियोजित ढंग से किया गया धोखा है जिसकी निष्पक्ष जांच अत्यंत जरूरी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

