अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दपूमरे में योग शिविर का आयोजन कर महाप्रबंधक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया

On: June 21, 2022 3:25 PM
Follow Us:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में योग शिविर का आयोजन कर महाप्रबंधक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर्नाटक मैसूरु एवं माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के ओडिशा सूर्य मंदिर, कोणार्क में आयोजित योग कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण से जुड़े रहे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी कर्मचारी ।

बिलासपुर 21 जून, 2022 आठवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों एवं 10 यूनिटों में योग शिविर व योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित रेलवे प्राथमिक विधालय व नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार, अध्यक्षा सेक्रो डॉ. श्रीमती विनिता जैन सहित सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबन्धक, बिलासपुर तथा अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी एवं उनके परिजन व स्कूली बच्चों ने भाग लिया । इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा है, यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक भी है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण भी प्रदान करता है । साथ ही उन्हाने सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आज आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर्नाटक मैसूरु एवं माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के ओडिशा कोणार्क मंदिर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी व कर्मचारीगणों ने जुड़कर योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग-गुरू एवं भारतीय योग संस्थान बिलासपुर के प्रशिक्षकों के द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग की बारीकियाँ बताई गयी एवं योग से शरीर और मन में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी साथ ही साथ प्रायोगिक तौर पर अनेक आसन एवं प्राणायाम के अभ्यास भी कराये गए । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों, 10 फील्ड यूनिटों तथा सभी प्रमुख स्टेशनों के लगभग 45 सेंटरो सहित कार्यस्थलों आदि में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्टेशनों तथा गाडियों में योग संबंधित पामप्लेट पोस्टर आदि का वितरण कर यात्रियों में योग के प्रति जागरूकता प्रसार का सफल प्रयास किया गया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी रेल कर्मचारी एवं अधिकारियों ने प्रातः योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया तथा योग से संबन्धित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।


Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment