अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अपराधी बेखौफ, प्रदेश चल रहा भगवान भरोसे:धरम लाल कौशिक

On: December 13, 2021 3:01 PM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) । नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जांजगीर-चांपा जिले के भूतहा गांव के सरपंच की हत्या पर अफसोस जताते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस की कार्यवाही का भय नहीं है। प्रदेश में पुलिस की बढ़ती निष्क्रियता के चलते अपराध की घटनाएं चरम पर है। प्रदेश के मौनी बाबा गृहमंत्री के चलते पुलिस के जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इसलिए किसी भी घटना पर कोई गंभीर नहीं है। छत्तीसगढ़ की पहचान लगातार अपराध के गढ़ के रूप में बनता जा रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा ने बेजा कब्जाधारियों से फसल न काटने की हिदायत दी थी इसी बात को लेकर कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने पीट-पीट कर सरेआम सरपंच की हत्या कर दी। जब ये आलम एक सरपंच के साथ है तो आम लोग कितने सुरक्षित होंगे। इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। प्रदेश में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है, चोरिया थम नहीं रहा है, अपराध संगठित तौर पर चल रहा है और पुलिस के अधिकारी केवल मात्र अपने अधिकारियों के निर्देश पर दुर्भावनापूर्व बदले की कार्यवाही के लिए लगे हुए है और अपराधी बेखौफ प्रदेश में अपने मंसूबे को पूरा करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही दुखद है कि सरपंच के हत्या के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया उसके बाद ही पुलिस ने केवल कागजी कार्यवाही की है और अब तक इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सरपंच की हत्या की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि दी जानी चाहिए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment