नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अमर अग्रवाल ने दी बधाई एवं क्षेत्र की जनता को दिया आभार
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से हुई प्रचंड जीत पर नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई प्रेषित की साथ ही, सभी विजयी पार्षद प्रत्याशियों को भी इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।
श्री अग्रवाल ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ेगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा को मिली अपार सफलता से यह साफ है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।
श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि बिलासपुर नगर निगम के 49 वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के लिए विजय जुलूस 16 फरवरी को महामाया चौक से रामसेतु चौक, देवकीनंदन चौक, सदर होते हुए गोल बाजार और गांधी चौक पर संपन्न हुआ.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








