अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 5 मार्च को प्रदेश स्तरीय विशाल धरना एवं रैली प्रदर्शन

On: March 3, 2021 2:06 PM
Follow Us:

_________________________
बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) 5 मार्च को छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब में विशाल धरना एवं रैली प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । ज्ञातव्य है कि गत दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1 मार्च को मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जो बजट पेश किया गया वह प्रदेश के लगभग एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के लिए अत्यंत निराशाजनक रहा। बजट में उनकी पूर्ण रूप से उपेक्षा की गई है। ज्ञात हो सरकार के दो वर्ष पूरा होने के बाद भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नर्सरी शिक्षक के पद पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर वेतन देने का जो वादा बढ़-चढ़कर किया गया था ।बजट में उसका कोई भी ध्यान रखा नहीं गया । और न ही कोई वादा भी निभाया गया।
उक्त निराशा और आक्रोश व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि विगत 6 माह से हम अपने विभिन्न शाखाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास मंत्री और अन्य मंत्री व विधायकों को समय-समय पर ज्ञापन सौंपकर ध्यानाकर्षण का ज्ञापन दिया गया ।उसके बावजूद भी बजट में हमारे लिए कोई भी प्रावधान नहीं रखा जाना यह सरासर महिला सशक्तिकरण के विपरीत है।
संघ द्वारा इस संबंध में अपना आक्रोश प्रदर्शन करने और उस पर महामहिम राज्यपाल महोदया से आग्रह करने हेतु आगामी 5 मार्च 2021 को राजधानी रायपुर बूढ़ा तालाब में भारी संख्या में प्रदेश भर के सभी जिले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पहुंच कर धरना देंगी। और धरने के साथ “आग्रह रैली राजभवन चलो” के आयोजन के तहत प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भेंट कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अनुशंसा सहित पत्र प्रेषित करेगा। और राज्यस्तरीय मांगों को अनुपूरक बजट में सम्मिलित करने का आग्रह करेगा।इसके बावजूद अगर सरकार हमारी मांगों को अनसुना करती है तो फिर आगामी दिनों में संघर्ष को और तेज कर दिया जाएगा।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सरिता पाठक प्रांतीय सचिव सुमन यादव और प्रांतीय संयोजक देवेंद्र पटेल प्रांतीय संरक्षक पी आर कौशिक व संभागीय संरक्षक आरपी शर्मा संभागीय संयोजक चंद शेखर पांडे ने संयुक्त रूप से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी कार्यकर्ता व सहायिका बहनों से विनम्र अपील की है कि हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है संघ द्वारा लगातार संघर्ष जारी रखा गया है और आंशिक सफलता भी मिलती रही है। चूंकि संघर्ष को और तेज करके हम अपने मंजिल को पाने का संघर्ष और तेज करेंगे इसलिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार धरना व प्रदर्शन रैली में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में 5 मार्च को बूढ़ा तालाब रायपुर पहुंचकर प्रांतीय धरना रैली को सफल करें।
__________०_________

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment