रायगढ(वायरलेस न्यूज़) । मंड़ल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बिलासपुर रायगढ आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण करने शनिवार को रायगढ पहुँचे। अपने कमांडेट के निरीक्षण से पहले आरपीएफ के सभी अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड़ में दिखे । इस संबन्ध में रायगढ आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को कोविड 19 महामारी के बीच मे रायगढ पहुँचे जहाँ उनको सलामी देकर उनका स्वागत किया ।इसके पश्चात श्री शुक्ला (आरपीएफ कमांडेट)ने रायगढ पोस्ट का निरीक्षण किया जिसमें मालखाना, सीसीटीवी टीवी कैमरों के जायजा लेकर कहा कि वे रेल्वे परिक्षेत्र में पहुँच कर विशेष नजर रखे ताकि कोई चोरीकी घटनाएं सामने न आये। पोस्ट का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इस वर्ष हुए अपराधों की जानकारी लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया । तदउपरांत वे सीधे आरपीएफ के बैरक पहुँचे वहाँ अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर उनको रिचार्ज करते हुए उनके रहने खाने की व्यवस्था का जायजा लेकर उनके साथ भोजन किया ।और अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आरपीएफ पोस्ट रायगढ में पेंडिंग केस नही मिलने पर पोस्ट के अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना की ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
