रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देशन में आरपीएफ रायगढ़ ने लगातार चेन पुलिग को गम्भीरता से लेते हुए दो लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने से चेन पुलिंग करने वाले लोगो मे हड़कंप व्याप्त हो गया। इस संबन्ध में रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन में आरपीएफ रायगढ़ ने लगातार ट्रेनों की समय पाबंदी को ध्यान में रखकर चेन पुलिग के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए दिनांक 22.06.2021 को आरपीएफ रायगढ़ द्वारा दो चेन पुलिंग करने वाले व्यक्तियों को पकड़ा तथा रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्यवाही की गई आज अलग-अलग समय पर आरपीएफ रायगढ़ द्वारा चेन पुलिंग के मामलों में कार्यवाही की गई ! जिसमें गाड़ी कुर्ला हावड़ा स्पेशल ट्रेन मे एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन रायगढ़ में गाड़ी के ठहराव से अतिरिक्त समय तक गाड़ी रोकने के लिए चेन पुलिंग करते हुए पाया गया जिसके कारणों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका अतः आरपीएफ द्वारा उसके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की एवं गाड़ी संख्या ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मे एक व्यक्ति को अवैध रूप से प्रवेश कर रेल गाड़ी को बिना किसी कारण के रेलवे यार्ड रायगढ़ में रोकने पर उसके विरुद्ध भी रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया l रायगढ़ आरपीएफ की इस कार्यवाही से चेन पुलिंग करने वाले लोगो मे हड़कंप व्याप्त हो गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *