अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता गांधी को किया नमन तथा स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान

On: October 2, 2024 8:28 AM
Follow Us:

एनटीपीसी सीपत ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता गांधी को किया नमन तथा स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया तथा स्वच्छता ही सेवा के तहत वृहत पैमाने पर सफाई अभियान किया गया|

टाउनशिप परिसर में आयोजित समारोह में परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय तथा श्री अनिल शंकर शरण , महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की| इस अवसर पर उपस्थित परियोजना के महाप्रबंधकगण, श्रीमती साधना पाण्डेय, अध्यक्षा तथा श्रीमती नम्रता शरण , उपाध्यक्षा संगवारी महिला समिति तथा अन्य सदस्य, विभागाध्यक्ष, बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चे, प्रिंसिपल, संविदा श्रमिक तथा सभी सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की|

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय ने अपने संबोधन में सभी से गांधी जी के आदर्शों पर चलने की अपील की तथा यह भी अनुरोध किया कि हम सभी अपने परिवेश को स्वच्छ रखते हुए गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं|

इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों को संगवारी महिला समिति की ओर से अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय तथा अन्य वरिष्ठ सदस्याओं ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की|

इसके पश्चात स्वच्छता ही सेवा के तहत सब्जी मंडी सीपत में वृहत पैमाने पर सफाई की गई| इस कार्य में सब्जी मंडी में आए व्यापारियों तथा दुकानदारों ने भी सब्जी मंडी परिसर की सफाई में अपना योगदान दिया तथा एनटीपीसी सीपत के प्रयास की सराहना की|

आज के कार्यक्रम में श्री बी आर रथ, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री राजीव सत्यकाम, महाप्रबंधक (एश टेक्नोलाजी), श्री जयप्रकाश सत्यकाम, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन), श्री शलभ निगम , प्रिंसिपल बीबीपीएस यूनियन व एशोसीएसन के प्रतिनिधि , सीआइएसएफ के जवान, एनटीपीसी के कर्मचारीगण, स्थानीय व्यापारीगण एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment