बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)
एसईसीएल की विभिन्न परियोजनाओं तथा रेल कॉरीडोर के सुरक्षा के लिए एसईसीएल ने त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (इण्डिया रिजर्व) के एक बटालियन (1007 सशस्त्र जवान) की तैनाती के लिए समझौता ज्ञापन किया है। इसके अंतर्गत नवंबर 2020 में एडवान्स पार्टी आई थी जिसे कुसमुण्डा खदान में तैनात किया गया था। 04 अक्टूबर 2021 को प्रातः 02 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक राजपत्रित अधिकारी सहित 98 त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (इण्डिया रिजर्व) बल प्राप्त हुए। इस प्रकार कुसमुण्डा परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए 123 टीएसआर संख्या बल की एक कंपनी तैनात हो रही है।
विदित हो कि एसईसीएल द्वारा खदानों की सुरक्षा सेवा को धार देते हुए पैरामिलिट्री एवं स्टेट रायफल्स टीम की तैनाती की जा रही है। इसमें एसईसीएल के दीपका, गेवरा एवं कुसमुण्डा मेगा प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जा रही है। टीएसआर बटालियन के शेष बल को आगामी माह से चरणबद्ध तरीके से शामिल किए जाने की संभावना है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
