भाटापारा (, वायरलेस न्यूज) ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के तहत रेसुब पोस्ट भाटापारा के द्वारा रायपुर घर से भागे हुए 01 नाबालिक बालक को बाल कल्याण समिति बलौदाबाजार को सुपुर्द किया गया| श्री ए.एन.सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर तथा श्री संजय कुमार गुप्ता, मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब रायपुर के निर्देशन में ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के तहत श्री आर.एस. मिश्रा, पोस्ट प्रभारी, रेसुब पोस्ट भाटापारा के कुशल नेर्तित्व में दिनांक 04.03.2023 को रेसुब पोस्ट भाटापारा के सउनि एच.आर.निर्मलकर एवं आ. धर्मवीर सिंह के द्वारा रेलवे स्टेशन भाटापारा मे गस्त के दौरान गाडी सं. 18241 अंबिकापुर एक्स. के प्लेटफार्म नं. 03 पर समय 23.33 बजे आगमन पर उक्त गाडी मे अनुरक्षण पर तैनात स.उ.नि राजकुमार एवं स्टाफ के द्वारा एक नाबालिक बालक जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है को सुपूर्द किया व बताया कि उक्त बालक ट्रेन मे अकेले सफर करते देख पूछताछ किया गया तो उक्त बालक ने घर से बिना बताए आ जाना बताया। तब उक्त बालक को रेसुब पोस्ट भाटापारा लाया गया एवं अग्रिम पूछताछ मे उक्त बालक ने अपना नाम बताया तथा भाला चौक, फाफाडीह, थाना- गंज, रायपुर छ.ग. का रहने वाला बताया| और उसके द्वारा बताया गया कि उसके पिता के डांट-फटकार के कारण वह घर से बिना बताए रेलवे स्टेशन रायपुर आया और उक्त गाडी मे चढ गया। उक्त बालक से उनके परिजनों का मोबाईल नं. पूछने पर उसके द्वारा बताये गए मोबाईल नं. पर संपर्क कर उक्त बालक के मिलने की जानकारी एवं रेसुब पोस्ट भाटापारा मे सुरक्षित होने के संबंध मे सूचित किया गया।
उक्त बालक को आज दिनांक 05.03.2023 को भाटापारा स्टेशन मास्टर को सूचित करते हुए समय 13.00 बजे उ.नि. बी.एल.बरेठा,रेसुब,भाटापारा के द्वारा बाल कल्याण समिति, बलौदा बाजार छ.ग. के सदस्य श्री प्रवीण अग्रवाल को अग्रिम कार्यवाही हेतु सहीं सलामत सुपूर्द किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




