अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

‘ऑपेरशन जीवन रक्षा’ के तहत रेसुब पोस्ट गोंदिया के कांस्टेबल ने एक महिला को जान की बाजी लगाकर बचाई

On: August 18, 2022 7:09 AM
Follow Us:

‘ऑपेरशन जीवन रक्षा’ के तहत रेसुब पोस्ट गोंदिया के कांस्टेबल ने एक महिला को जान की बाजी लगाकर बचाई उसकी जान


गोंदिया । (वायरलेस न्यूज़) गोंदिया स्टेशन में बुधवार को एक महिला ट्रेन की पहचान के चक्कर मे भूल से समता एक्सप्रेस में चढ़ गई ट्रेन शुरू होते ही गलती का एहसास होने पर ट्रेन से कूद पड़ी जिसे स्टेशन में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी जान की बाजी लगाकर महिला की जान बचाकर रेसुब गोंदिया का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस संबन्ध में रेसुब गोंदिया पोस्ट प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि बुधवार दिनांक 16.08.22 को रेलवे स्टेशन गोदिया मे गाडी़ संख्या 12807 समता एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक-3 पर समय 23.45 बजे आई तथा समय 23.55 बजे रवाना हुई । उक्त गाडी़ के कोच नंबर B-3 मे एक महिला यात्री गोंदिया स्टेशन पर चढ़ी एवं गाडी के चलना शुरू होते ही जब उसे पता चला कि वह गाडी संख्या 12843 की जगह दूसरी गाड़ी संख्या 12807 समता एक्सप्रेस में बैठ गई है तब हडबडाहट में चलती ट्रेन से उक्त महिला यात्री ने छंलाग लगा दी जिसकी वजह से वह गिर गई और गाडी एवं प्लेटफार्म के मध्य गैप में जाने की स्थिति उत्पन्न हो गई । उक्त यात्री गाडी संख्या 12807 समता एक्सप्रेस की चपेट में आकर उक्त महिला यात्री अनापेक्षित घटना की शिकार हो जाती किंतु रात्रि पाली डयुटी में तैनात आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के आरक्षक प्रमोद कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला यात्री अपूर्वा मंडलीकर को सुरक्षित रूप से अपनी ओर खींच लिया गया जिससे वह प्लेटफार्म एवं गाडी के मध्य जाने एवं एक अनापेक्षित घटना का शिकार होने से बच गई । उक्त घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई । रेसुब गोंदिया के इस कांस्टेबल ने रेसुब गोंदिया का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment