अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर ने शाला प्रवेशोत्सव के संबंध में शिक्षा विभाग की ली बैठक

On: June 4, 2022 11:00 AM
Follow Us:

गौरेला पेंड्रा मरवाही (वायरलेस न्यूज़ 4 जून 2022) कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के सभी विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव के संबंध में आज बैठक ली है। कलेक्टर ने 16 जून को सभी विद्यालयों में विधिवत शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन करते हुए बच्चों को किताब, स्कूल ड्रेस का वितरण भी शाला प्रवेशोत्सव के दिन करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने अपने ग्राम पंचायतों में व्यवस्थित रूप से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन कराए जाने के

निर्देश दिए हैं। उन्होंने 10 जून तक सभी विद्यालयों मे साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए तथा जिले में दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करके उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाए जाने कहा। उन्होंने बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नियमित रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के सिकल सेल, एनीमिया आदि का जांच करते हुए प्रत्येक मंगलवार को आयरन फोलिक एसिड खिलाए जाने कहा, जिससे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या पाए जाने पर निश्चित समय पर उनका उपचार किया जा सके। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विद्यालयों के लिए आवश्यक मरम्मत कार्यों को भी 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोज राय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पैकरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment