रायगढ़, 11 फरवरी2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह से आज धरमजयगढ़ निवासी श्रीमती शीतल तिवारी ने आज दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर पति की प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने पर मिलने वाली मुआवजा राशि आज तक नहीं मिलने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनके पति स्व.श्री अमित तिवारी की विगत 17 जून 2019 को माण्ड नदी अम्बेटिकरा में नहाने के दौरान डूबकर असामायिक मृत्यु हो गई थी। जिसके मुआवजे के लिये आवेदन किया गया है किन्तु आज पर्यन्त मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत राशि जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल महिला के मुआवजा प्रकरण को स्वीकृति प्रदान कर शाम तक 4 लाख रुपये की सहायता अनुदान राशि जारी कर दी गई। श्रीमती तिवारी ने कलेक्टर श्री सिंह को उनकी संवेदनशील पहल के लिये आभार जताते हुये धन्यवाद दिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
