सक्ती। (वायरलेस न्यूज) जिले के कंचनपुर में कांग्रेस नेता अनिल चंद्रा के सूने मकान से चोरों ने 2 लाख नगद, 1 किलो चांदी और 10 तोला सोने के जेवरात समेत कुल 8 लाख की चोरी कर ली। जैजैपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे अनिल चन्द्रा घटना के समय अपने परिवार के साथ राजधानी रायपुर में थे। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता अनिल चंद्रा ने बताया कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग थी। इसके लिए वे परिवार के साथ रायपुर पहुंचे हुए थे। बाद में तबियत खराब हो जाने के कारण वे राजधानी में ही रुककर परिधि अस्पताल में इलाज करा रहे थे। पूरा परिवार भी अस्पताल में उनके साथ था। 22 अक्टूबर को मामा ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलने पर वे शाम में रायपुर से सक्ती पहुंचे।

अटैची से भी सामान निकाल गए चोर।

अटैची से भी सामान निकाल निकाल ले गए चोर।

कांग्रेस नेता अनिल चंद्रा ने बताया कि जब वे कंचनपुर गांव स्थित घर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली हुई थी। अलमारी का सारा सामान चोरी कर लिया गया था। कुछ सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अटैची भी खुली हुई थी। उसमें रखा सामान भी गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने 2 लाख नगद, एक किलो चांदी कीमत 60 हजार रुपए, 10 तोला सोने के गहने कीमत 5 लाख 40 हजार पार कर लिए हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *