बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कालीचरण महाराज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले

कार्यक्रम में आज हंगामा खड़ा हो गया कार्यक्रम से पहले पुलिस प्रशासन के दबाव में आकर कार्यक्रम का परमिशन रद्द करने का आरोप लगा आयोजन कर्ताओं ने एसएसपी पारुल माथुर के खिलाफ नारे लगाए भारी गहमागहमी के बीच पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करती रही बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड द्वारा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम में शहर की दुर्गा उत्सव समिति और गणेश उत्सव समितियों को सम्मानित किया जाना था कालीचरण महाराज को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया था जिनके हाथों सम्मान समारोह होना था भगवा ब्रिगेड काआरोप है कि कार्यक्रम के लिए पहले से ही लखीराम ऑडिटोरियम की

बुकिंग करवा कर प्रशासन से परमिशन ली गई थी पर जब ऐन मौके पर कार्यक्रम से पहले पहुंचे तो भवन में एसडीएम ने आकर ताला लगा दिया एवं बताने पर भी ताला नहीं खोला ज्ञात है कि आडिटोरियम का संचालन नगर निगम करता है केयर टेकर ने कार्यक्रम के लिए प्रशासन की लिखित अनुमति दिखाने पर ही भवन खोलने की बात कही जिस पर भगवा ब्रिगेड के लोगों ने आरोप लगाया कि SSP पारुल माथुर के दबाव में आकर मिली परमीशन रद्द की गई है और भवन में कार्यक्रम से पहले ताला लगा दिया गया है जिसके बाद भगवा
ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने SSP पारुल माथुर मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए साथ ही सिविल लाईन TI परिवेश तिवारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए मिली जानकारी के अनुसार कालीचरण महाराज कार्यक्रम शुरू नहीं होने के चलते बिलासपुर नहीं पहुंचे सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन में शांति भंग होने की आशंका के चलते ये कदम उठाया गया ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि कालीचरण महाराज को रायपुर से ही पुलिस के द्वारा बिलासपुर नहीं आने दिया गया
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




