कुदुदंड में आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा की गाजे-बाजे के साथ चुनावी रैली दिखाई ताकत ,श्रद्धा जैन ने किया जीत का दावा

आज भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी ताकत दिखाकर माहौल बनाया रैली मिलन चौक से शुरू होकर शिव चौक, मताचौरा, पंचमुखी हनुमान मन्दिर, मिट्टी टीला,ज्योति किराना दुकान, होते हुए 27 खोली पहुँची उसके बाद पम्प हाउस होते हुए आंगनबाड़ी, गौरा चौरा,पानी टंकी,गायत्री चौक, से सूर्यवंशी मोहल्ला, चांदनी चौक, शेफर स्कूल, से मुंगेली नाका चौक से मुस्लिम मोहल्ला होते हुए जैन टेन्ट हाउस में सभा के रूप में समापन हुआ रैली में प्रत्याशी श्रद्धा जैन का जगह जगह स्वागत करते हुए आशीर्वाद देकर श्रद्धा को समर्थन का विश्वास दिलाया
रैली में प्रमुख रूप से,भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय,उमाशंकर जायसवाल, राजेश सिंह ठाकुर उप नेता प्रतिपाक्ष,चुनाव प्रभारी अमरजीत सिंह दुआ, नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, विजय ताम्रकार,पश्चिम मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल,श्याम साहू,युवा मोर्चा के निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा से जयश्री चौकसे,विजय यादव, रोहित मिश्रा कमल जैन, सहदेव कश्यप , वीरेन्द्र चौधरी,लक्ष्मीनारायण कश्यप ,अमित चतुर्वेदी सुनीता मानिकपुरी, रनगा नादम ,दीपक सिंह, ठाकुर, शैलेंद्र यादव, पंकज तिवारी, लक्ष्मी कश्यप , सरिता ठाकुर, मीनाक्षी यादव ,मुकेश यादव ,भागीरथी यादव, रामअवतार सूर्यवंशी ,शशांक चौहान ,देवेंद्र गोस्वामी के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल थे और श्रद्धा जैन को जिताने की अपील करते रहे। भाजपा ने कुदुदंड में चुनावी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। आज भाजपा की चुनावी सभा में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के समक्ष रागिनी सूर्यवंशी तथा दुर्गेश गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ली और श्रद्धा जैन को जिताने का संकल्प लिया। यहां पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने माता चौरा में चुनावी सभा को संबोधित किया और श्रद्धा जैन को जिताने की अपील की और कहा कि भाजपा ही कुदुदंड में विकास करा सकती है। भाजपा उम्मीदवार श्रद्धा जैन आज गाजे बाजे के साथ घर-घर चुनाव प्रचार करने पहुंची । सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार की रैली में शामिल हुए। श्रद्धा जैन का दावा है कि वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर की जनता उन्हें आशीर्वाद देगी और कुदुदंड में 12 जनवरी को कमल खिलेगा। आज गाजे-बाजे के साथ श्रद्धा जैन, कमल जैन कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर वोट मांगने पहुंचे और श्रद्धा जैन ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Hello dummy post
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो