बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) – केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सांसद अरुण साव ने जोन की प्रगतिरत्, लम्बित एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया । सांसद अरूण साव ने लोकसभा परिसर में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात किया । इस दौरान उन्होंने बिलासपुर रेलवे जोन अंतर्गत प्रगतिरत्, लंबित एवं प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया, एवं रेल मंत्री को बिलासपुर आने का आग्रह किया। साथ ही सांसद अरुण साव ने करगी रोड कोटा के नागरिकों द्वारा ट्रेनों के ठहराव को लेकर लम्बे समय से किए जा रहे आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि घुटकु, करगी रोड कोटा, बेलगहना, टेंगनमाड़ा, खोंगसरा, भनवारंटक, खोडरी, कलमीटार, बिल्हा, चकरभाठा, जयरामनगर, आदि रेलवे स्टेशनों में करोना काल से पहले कई ट्रेनों का ठहराव होता था, अभी ट्रेनों का परिचालन तो प्रारंभ किया गया है, किन्तु उक्त स्टेशनों पर ठहराव बंद कर दिया गया है। ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल मंत्री श्री अश्विनी ने सारी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




