कोटा (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के प्रयासों से कोटा स्टेशन में ट्रेनों के स्टापेज पुन बहाल किए जाने को लेकर भाजपा नेता वेंकट अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्रतिदिन रेल में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को हो रही समस्याओं को देखते हुए सांसद अरुण साव ने लगातार रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव व रेल अधिकारियों से वार्तालाप करते हुए स्टेशनों में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी थी । जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकृति देते हुए करगीरोड कोटा रेलवे-स्टेशन में गाड़ी नं 18241 दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस, बिल्हा में 18237/ 8338 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व 18249/18250 हसदेव एक्सप्रेस, घुटकु में 18234 नर्मदा एक्सप्रेस, खोडरी स्टेशन में 18235/ 18236 भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को अनुमति दी है ।
शीघ्र ही रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर संबंधित स्टेशनों पर संबंधित गाड़ियों का ठहराव आरंभ किया जाएगा जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




