कोतरारोड समपार फाटक को ट्रक से ठोकर तोड़ने वाले चालक को हुई जेल

रायगढ़। तमनार से कोयला भरकर जा रही ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक 4जनवरी को कोतरारोड समपार फाटक को ठोकर मारकर छतिग्रस्त कर दिया ट्रक चालक को ट्रक सहित आरपीएफ रायगढ़ ने सूचना मिलते मौका ए वारदात से गिरफ्तार कर रेल्वे

अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर 5 जनवरी को रेल्वे न्यायालय में पेश किया जहाँ से ड्रायवर को जेल दाखिल करने का आदेश जारी किया गया। इस संबन्ध में आरपीएफ थाना रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि 4 जनवरी को ट्रक क्रमांक HR61/C/1028 का चालक अजीम अंसारी उम्र 38 साल धनगांव डाल्टेनगंज झारखंड तमनार से कोयला लोड कर रायपुर जा रहा था।अपनी ट्रक से लापरवाही पूर्वक 4 जनवरी को कोतरारोड समपार फाटक को डाउन साइड बूम को ठोकर मारकर छतिग्रस्त कर दिया ।ट्रक चालक को ट्रक सहित आरपीएफ रायगढ़ ने टीआई के दिशा निर्देश मिलते ही थाना से उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री बल सहित तत्काल सूचना मिलते मौका ए वारदात पहुँचे और जेएसपीएल स्टेशन प्रबंधक एवं गेट मेंन कि सूचना पर पतासाजी करते हुए ट्रक चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर आरपीएफ थाना ले आये
और आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध रेल्वे अधिनियम की धारा 160 (बी),174(सी) के तहत मामला दर्ज कर 5 जनवरी को माननीय रेल्वे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया जहाँ से ड्रायवर को जेल दाखिल करने का आदेश जारी किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
