(सुनिता गुप्ता जशपुर से)
जशपुर जिले की महिलाएं व्यवहार के साथ व्यापार में भी पुरुषों को मात दे रही हैं दुलदुला जनपद के ग्राम पंचायत कोरना कि जहां की महिला स्व सहायता समूह गंगा मैया स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर के खूबसूरत दिए न सिर्फ बनाये बल्कि हाथों हाथ इतने ऑर्डर भी आ गए कि अब समय पर दिए देना उनके लिए चुनौती बम गया है मगर महिलाएं इस चुनौती के लिए जी जान से जुटी हैं और हर हाल में वे मिले ऑर्डर पर खरे उतरना चाहती हैं इसके लिए उन्होंने एकजुटता के साथ प्रयास शुरू कर दिया है!!
कोरना गोठान के प्रबंधक ललित कुमार साय दीवान के कथनानुसार महिला समूह द्वारा बनाये जा रहे दीयों को देखने पहले प्रशासनिक अमले में एसडीएम रवि राही, दुलदुला सीईओ दुलदुला तहसीलदार लक्ष्मण राठिया सहित राजस्व अमला पँहुचा था जिसके बाद विभिन्न स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी आकर उन दियों को देख उनकी तारीफ की स्कूल की लड़कियां उनको बनाने की विधि पूछने लगीं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बड़े आत्मीयता के साथ बच्चों को दियों के निर्माण की विधि बताई !!
कोरना के दियों में वहां की महिला स्व सहायता समिति द्वारा आकर्षक डिजाइन के साथ संस्कृति की झलक देने प्रयास किया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
