अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गेप में जा फंसा बिलासपुर के यात्री को रेसुब शहडोल के जवान ‘पाटिल’ ने अपनी जान हथेली पर रख बचाई

On: July 17, 2022 6:54 PM
Follow Us:

इंटरसिटी में बैठा बिलासपुर का यात्री चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गेप में फंसा भांजी की आवाज सुन रेसुब के जवान ने अपनी जान हथेली पर रख मामा की बचाई जान


शहडोल। बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज) भूल से दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे बिलासपुर के एक बुजुर्ग की रेसुबशहडोल के जवान ने अपनी जान की परवाह न कर ट्रेन और प्लेटफार्म के गेप से निकाल कर रेल सुरक्षा बल का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है ।

इस संबन्ध में रेसुब शहडोल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 17.07.2022 को श्रीमति प्रीति कुशवाहा पति रमेश कुशवाहा, निवासी-वार्ड-07 अंडरब्रिज रोड शहडोल, थाना-कोतवाली, जिला-शहडोल (म.प्र.), अपने मामा-श्री शिवकुमार उम्र-63 वर्ष, निवासी-अजित होटल के पीछे तेलीपारा रोड बिलासपुर (छ.ग.), जिनका यात्रा टिकट-यूएक्सबी 34193879 था, को शहडोल से अनुपपुर जाने के लिये छोड़ने आई थी। उन्हें अपने मामा को गाड़ी संख्या 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमो लोकल से अनुपपुर भेजना था, किन्तु रेलवे स्टेशन शहडोल के पीएफ नं. 03 में गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले से खड़ी थी जिसमें भूलवश जल्दबाजी में अपने मामाजी यात्री-श्री शिव कुमार उम्र-63 वर्ष, को उक्त गाड़ी में बैठा दिया। जब गाड़ी कटनी की तरफ रवाना होने लगी तब उन्हें पता चला कि वह गलत गाड़ी में बैठ गये है, तब वह चलती गाड़ी से उतरने लगे तो उनका पैर फिसल गया और वह गेट में लगे हैंडल को पकडे रहे और प्लेटफार्म में घिसटते हुए उनका शरीर के आधे से अधिक भाग गाड़ी और प्लेटफार्म के गेप में चला गया, उनको छोड़ने आई भांजी द्वारा उनको बचाने हेतु चिल्लाने पर प्लेटफार्म में ट्रेन चेकिंग डयूटी पर तैनात प्रआ/0102641 एस.के.पाटिल दौड़कर पहुंचे जिन्होंने उक्त बुजूर्ग यात्री को स्वविवेक से गाड़ी की चपेट में आने से बचाने हेतु त्वरित कार्यवाही की तथा तुरन्त गेप में फंसे उक्त यात्री को प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच से सही-सलामत बाहर निकाला गया। उक्त यात्री को प्लेटफार्म 02-03 के बीच बेंच पर बैठाया गया, यात्री की हालत सामान्य होने पर दोनो मामा-भांजी को रेसुब पोस्ट शहडोल लाया गया। उक्त घटना के कारण यात्री के सिर व पैर में मामूली खरोंच आया। उन्हें प्राथमिक उपचार करते हुए मरहम पट्टी हेतु रेलवे अस्पताल ले जाने हेतु कहा गया किन्तु मामूली खरोंच होने के कारण वे अपने निजी डाॅक्टर से मरहम पट्टी करा लेने की बात कहीं। फिर आटो बुलवाकर उनको अपने घर के लिये छोड़ा गया। जिसके लिये उक्त यात्री ने रेल सुरक्षा बल का आभार प्रकट किया। उनके द्वारा प्रआ/0102641 एस.के.पाटिल एवं रेलवे सुरक्षा बल को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए लिखित में धन्यवाद दिया गया।वायरलेस न्यूज़ परिवार ऐसे जवान को दिल से सेल्यूट करती है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment