करगीरोड कोटा (वायरलेस न्यूज़) २५ दिसंबर दिन शनिवार को नगर के प्रतिष्ठित नागरिक श्री वेन्कटलाल अग्रवाल जी के निवास स्थान पर भारत के भूतपूर्व यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की ९७जन्म दिवस पर भारत माता एवं अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण , पुष्प, अक्षत अर्पित कर तिलक लगाकर, दीप प्रज्वलित कर, दीप वंदना कर मनाया गया इस पावन दिवस पर श्री वेन्कटलाल अग्रवाल जी जिला कार्यकारिणी सदस्य ने अटल जी की प्रशंसा करते हुए उन्हें भिष्मपितामह कह कर संबोधित किया उन्होंने उनके अविश्मरणिय कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अटल जी हदय सम्राट है उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता उनका नाम उनके कार्य हमेशा अमर रहेगा, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री रंगनादम भैयाजी जिला कार्यकारिणी सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रशंसा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को उनकी देन कहा और अपने छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व करते हुए अटल जी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्मठता और उनके कार्य की खुब प्रशंसा करते हुए उन्हें सिद्धांतवादी कहा उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री विनोद गुप्ता जी सेवानिवृत्त शिक्षक ने अटल जी को भारत रत्न कहते हुए उनकी कविता भी पढ़ें, एवं श्री मोहनलाल गुप्ता सेवानिवृत्त शिक्षक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उन्हें देश प्रेमी,हिंदी भाषा प्रेमी कहते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला इस पुनीत अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर, श्री मुकेश गुप्ता काजू ईकाई अध्यक्ष भाजपा वार्ड नंबर ११, श्री नेम सोनी, श्री चन्द्रेश यादव, संतोष सागर,श्री दिलीप रजक श्री छोटू श्रीवास श्री रूप किशोर अग्रवाल, श्री पंचराम साहू, श्री तेजु यादव, छोटू साहू, छोटू श्रीवास, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए श्री विनोद गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा द्वारा आभार प्रकट करते हुए भारत माता की जय जयकार करते हुए, अटल जी अमर रहे नारा लगाते हुए कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण करते हुए समापन किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
