छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का सफल समापन
55 रेफरी एवं प्रशिक्षकों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 31 मई)
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा दिनांक 29 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए रेफरी एवं प्रशिक्षकों को उनके सफल प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस तीन दिवसीय सेमिनार में प्रदेश के 10 जिलों से कुल 55 रेफरी एवं प्रशिक्षकों ने भाग लेकर ताइक्वांडो खेल के नवीनतम नियमों, तकनीकी पहलुओं, रेफरी संचालन प्रणाली तथा प्रतियोगिता प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रशिक्षण का संचालन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी एवं कोच मास्टर सुंदरमनी पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विश्व ताइक्वांडो महासंघ के अद्यतन नियमों एवं रेफरी मानकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सेमिनार के अंतिम दिवस आयोजित मूल्यांकन परीक्षा के परिणामों की घोषणा करते हुए मास्टर सुंदरमनी पटेल ने बताया कि 10 प्रतिभागियों ने ‘ए’ ग्रुप, 15 प्रतिभागियों ने ‘बी’ ग्रुप तथा 30 प्रतिभागियों ने ‘सी’ ग्रुप में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट रेफरी सेवाएं देने का आह्वान किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि
समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह की मुख्य अतिथि पूजा विधानी, महापौर, बिलासपुर नगर निगम रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज तिवारी, अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ, बिलासपुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ सें आये हुये अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच सुंदरमनी पटेल का उनके उत्कृष्ट योगदान एवं प्रशिक्षण सेवाओं के लिए श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा विधानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के तकनीकी एवं प्रशिक्षण आधारित आयोजन खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर अपनी स्वच्छता, शांति एवं सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ अब खेल गतिविधियों एवं बड़े खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में भी प्रदेशभर में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।
विशिष्ट अतिथि पंकज तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षित एवं दक्ष रेफरी किसी भी खेल प्रतियोगिता की निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के सेमिनार ताइक्वांडो खेल के तकनीकी स्तर को मजबूत करने के साथ-साथ खेल संस्कृति के विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में राज्य संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े के द्वारा द्वारा सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय सेमिनार के सफल आयोजन से प्रदेश में ताइक्वांडो खेल के तकनीकी विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। उपरोक्त कार्यक्रम का शपथ संचालन श्री अजय पांडे के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में सुश्री श्रुति देशपांडे राष्ट्रीय रेफरी सुभाष त्रिपाठी व्यायाम शिक्षक संघ, प्रदीप यादव राष्ट्रीय रेफरी, राजकुमार शर्मा राष्ट्रीय रेफरी जितेंद्र कमलेश राज्य रेफरी, एवं दीपेंद्र शुक्ला का भी विशेष सहयोग प्राप्त होता रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *