बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ की 36 बेटियों का महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उईके एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने किया सम्मान। रायपुर के वृंदावन बैरन बाजार में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान कर्मयोगिनी सम्मान समारोह में छू लो आसमान बस चाहिए थोडा सम्मान के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के साथ-साथ बिलासपुर से दो बच्चियों का सम्मान किया गया, भाजपा के अभियान बेटी बचाओ बेटी पढाओ की जिला संयोजिका श्रीमती सीमा पाण्डेय ने बताया कि छत्तीगसढ़ की महामहिम राज्पाल अनुसुईया उईके ने सम्मान किया बिलासपुर की दो प्रतिभाशाली बच्चियां जिसमें रामायण चौक चांटीडीह निवासी कुमारी वंशिका साहू ने इंटरनेशनल कराटे में गोल्ड मंडल प्राप्त किया था, तथा भारतीय नगर निवासी कुमारी अर्पिता दत्ता आयु 10 वर्ष की योगा में राष्ट्रीय चैम्पियन है इनका सम्मान करते हुए राज्यपाल महोदया जी ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष आर.विभा राव, प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, जिला संयोजिका सीमा पाण्डेय सहित बेटी बचाओ बेटी पढाओं के सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
