रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) शिव सेना छत्तीसगढ़ द्वारा देश मे एनआरसी,जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 20 व 21 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा। छत्तीसगढ़ शिव सेना प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ से शिव सैनिक शामिल होंगे।
छत्तीसगढ शिव सेना द्वारा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने व मारने पर हत्या का मुकदमा दर्ज़ करने, समान नागरिक संहिता कानून पारित करने, सी ए ए और एन आर सी लागू करने, जनसँख्या नियंत्रण कानून लाने,धार्मिक स्थल किन्ही भी धर्मो का हो उनका दुरूपयोग देश या एकता के विरुद्ध होने पर उक्त स्थल की पूर्ण तालाबंदी साथ ही राजसात करने के लिए कानून लाने, सभी धार्मिल स्थलों को एक रूप देखा जाय , मदरसों को मौलवियों को सरकारी मदद बंद की जाये और विदेशी फंड पूर्ण रूपेण बंद किया जाये ,इस आशय का कानून पारित करने, जरुरी जिंसों ( खाने पीने का सामान ,अनाज , खाने का तेल , बिजली दर ) पर मूल्य नियंत्रण केंद्रीय सरकार सख्ती से लागू करे ,इस आशय का कानून पारित करने,देश की कुल आबादी को केंद्र सरकार द्वारा चिकत्सीय बीमा 20 लाख तक का दिया जाए , बच्चो की बारहवीं तक की शिक्षा सरकार की तरफ से प्रदान करने व समस्त देश में टोल रोड का जाल बिछ गया है और सरकार की कमाई बहुत बड़े स्तर की है , ऐसी स्थिति में गाड़ियों से रोड टेक्स लेना बंद करने ,इस आशय का कानून पारित करने सहित अन्य जनहित की मांगो को लेकर आगामी 20 व 21 जुलाई को दिल्ली में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा। धरना प्रदर्शन में पूरे प्रदेश सहित रायगढ़ जिले से भी शिव सैनिक दिल्ली जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
