अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जशपुर को इको टूरिज्म,के रूप में बढ़ते देखना मेरा सपना है, इको टुरिज्म इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देनें की किसी भी घोषणा का हम दिल खोल कर स्वागत है :यू डी. मिंज

On: June 25, 2022 2:43 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री प्रवास में जशपुर जिले में इको टूरिज्म सौगात पर टिकी नजर

जशपुर जिले को स्कॉटलैंड, कश्मीर , और शिमला बनाने में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के प्रयासों को मिलेगी सफलता?

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव यू.डी. मिंज जैव विविधता रिसर्च सेंटर स्थापित करने की करेंगे माँग

जशपुर (वायरलेस न्यूज़)
जिले के लोकप्रिय विधायक संसदीय सचिव यू डी मिंज जशपुर की तुलना स्कॉटलैंड, कश्मीर , और शिमला से करते हुए लगातार इको टुरिज्म, एडवेंचर टुरिज्म एग्रो टुरिज्म को जिले में बढ़ावा देने क़े लिये प्रयासरत रहे अनेको बार प्रदेश क़े यशस्वी मुख्यमंत्री से मिल कर ग्रीन एवं पर्यटन जिला घोषित करने की माँग कर चुके हैँ. मुख्यमंत्री के जशपुर विधानसभा और कुनकुरी विधानसभा में भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आना हो रहा है लेकिन क्या अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले को ग्रीन जिला घोषित करते हुए इको टुरिज्म की घोषणा करेंगे ऐसी उम्मीद जशपुरवासियों को है.


संबंध में कुनकुरी के विधायक एवं संसदीय सचिव नें कहा कि मै शुरू से पर्यावरण को बचाने के साथ इस जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने का पक्षधर रहा हूँ इसके लिये लगातार प्रयास कर रहा हुँ, हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी तक तरह तरह से बात पहुँचाने का प्रयास किया हूँ जशपुर जिले की जैव विविधता के बारे में बता कर इस ग्रीन जिला घोषित करने की दिशा में काम किया हूँ
संसदीय सचिव मिंज नें कहा कि बार बार यहाँ की विशिष्ट जलवायु के बारे बात करता हूँ बताता हुँ.पुरे देश में यहाँ की जो जैव विविधता है वह और कहीं नहीं मिलती, पुरे मध्यभारत में तो इकलौता जिला है जो जैव विविधता से समृद्ध है.यहाँ तीन प्रकार की जलवायु मिलती है.जशपुर का तापमान 0 से 45 डिग्री तक का है दार्जलिंग और हिमालय के मौसम जैसा है. हम यहां चाय, कॉफ़ी, स्ट्राबेरी, सेव, नासपाती, संतरा, अंगूर, कटहल, पुटकेल, मिर्ची, आम, काजू, महुआ, जामुन, चिरौंजी, सरई की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं हम इको टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म, नेचर टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहते हैं इको इंडस्ट्रीज का हम दिल खोल कर स्वागत करते हैं
उन्होंने कहा कि जशपुर का मौसम हिमालय के तराई की तरह है यहाँ कैलाश गुफा में वनस्पतियां हिमालय की वनस्पतियों से कम नही है यहाँ बहने वाली अल्कानंद नदी का पानी गंगा नदी के पानी से किसी भी रूप में कम नही है यह वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है
जशपुर के जंगल में हाथी समेत कई महत्वपूर्ण जंगली जानवर जैसे कोटरी, जंगली सुकर, भालू, जंगली बिल्ली, खरगोश सहित अन्य वन्य जीवों का बसेरा है जहां पुरातात्विक महत्वपूर्ण धरोहरें है जिनका संरक्षण के प्रयास होने चाहिए
उन्होंने कहा कि हम रोजगार के नए आयाम गढ़ने को तैयार हैं इको टूरिज्म रोजगार का एक बड़ा साधन बने इसके लिए हम पर्यटन सहित अन्य विभागों से लगातार वार्तालाप कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी भी मेरी मंशा से अवगत है इसकी घोषणा से जशपुर का युवा रोजगार से जुड़ सकेगा.

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment