*जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कोटमी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का औचक निरीक्षण*
*अनुपस्थित मिले प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश*
*गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही*( वायरलेस न्यूज) । जिला शिक्षा अधिकारी *रजनीश तिवारी* ने आज कोटमी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने *स्कूल के विभिन्न कक्षों में संचालित अध्यापन कार्य का अवलोकन किया और बच्चों से उनके अध्यापन के बारे में जानकारी ली*।
जांच में कई गंभीर खामियां मिलीं। *स्कूल के प्राचार्य एस के सिंह अनुपस्थित पाए गए*। *विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों की कम उपस्थिति और पिछले सत्र के खराब रिजल्ट* पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताई।
*साथ ही विद्यालय में कैश बुक का संधारण नहीं होने एवं स्कूल की फीस को खाते में जमा न कर शिक्षकों के पास रखने पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की।*
*शिक्षकों के द्वारा डेली डायरी में अध्यापन के बिंदुओं को स्पष्ट नहीं लिखने पर संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाते हुए सही तरीके से स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए गए।*
प्राचार्य के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने *कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश* दिए। शिक्षकों को शासन (शिक्षा विभाग) द्वारा निर्धारित समय पर उपस्थित होने, नियमित पठन-पाठन, वित्तीय अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासकीय स्कूलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान साक्षरता के नोडल आलोक शुक्ला एवं बीआरसी संतोष सोनी मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
