जेएसडब्ल्यू कम्पनी के कारखाना प्रबंधक, मैनेजर डीआरआई और सेफ्टी अफिसर पर एफआईआर
कम्पनी के किलन कारखाना में जाम डस्ट की सफाई दौरान जुनियर इंजीनियर और ठेकाकर्मी की हुई थी मौत….
*रायगढ़।( वायरलेस न्यूज़)थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नहरपाली स्थित JSW कम्पनी में दिनांक 13/05/22 के सुबह किलन नम्बर 06 में जाम डस्ट की सफाई दौरान एक जुनियर इंजीनियर लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता मुरीत राम यादव उम्र 54 वर्ष सा0 बोडसरा जिला जांजगीर-चाम्पा और ठेका श्रमिक लकेश्वर बंजारा पिता आनंद राम उम्र 35 वर्ष सा0 कुर्रूभांठा तेलीपारा थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ के ऊपर गर्म डस्ट गिर गया था । दोनों को जिंदल अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से दूसरे ही दिन दोनों को नेशनल बर्न हास्पीटल एरोली मुंबई रिफर किया गया, जहां ईलाज दौरान ठीक न होकर दिनांक 20/05/22 को लक्ष्मी प्रसाद यादव और दिनांक 28/05/2022 को लकेश्वर बंजारा का निधन हो गया । दोनों मृतक की मर्ग डायरी पुलिस थाना नवी मुंबर्द, महाराष्ट्र से प्राप्त होने पर थाना भूपदेवपुर में मर्ग कायम किया गया । जांच पर घटना दिनांक को मृतकों के साथ कार्य कर रहे अन्य इंजीनियर, कर्मचारियों से पूछताछ कर कथन लिया गया जो बताये कि JSW कंपनी नहरपाली के किलन नंबर 06 में कारखाना प्रबंधक श्री आर. के. पटेल, मैनेजर आपरेशन DRIपी. आर. दास एवं मैनेजर सेफ्टी आफिसर दीपक मिश्रा की देखरेख में किलन नंबर 06 में उनके निर्देश से लक्ष्मी यादव आपरेशन DRI में जुनियर इंजीनियर के साथ 3-4 लोग को किलन में जाम डस्ट को साफ सफाई करवाने के लिए भेजे थे । जहां कार्य करने दौरान घटना हुआ था, घटना दिनांक को JSW कंपनी नहरपाली के किलन नंबर 06 में कारखाना प्रबंधक श्री आर. के. पटेल, मैनेजर आपरेशन DRIपी. आर. दास एवं मैनेजर सेफ्टी आफिसर दीपक मिश्रा की लापरवाही से घटना घटित हुआ है जिस पर तीनों पर नामजद धारा 287, 304A, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
