अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जेएसपी के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता: सब्यसाची बंधोपाध्याय

On: March 4, 2023 2:23 PM
Follow Us:

*जेएसपी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन
*आगामी सप्ताह में होंगे सुरक्षा जागरूकता के विविध आयोजन
* संयंत्र के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा मनाया जा रहा सप्ताह
*कार्यपालन निदेशक ने किया आयोजन का उद्घाटन


रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) “जिंदल स्टील एंड पॉवर के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। जीरो हार्म हमारा लक्ष्य है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने अत्याधुनिक उपकरण लगाए हैं। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा से जुड़ी छोटी—छोटी सावधानियों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर इस लक्ष्य को हासिल करने में अपना पूरा सहयोग दें।” जिंदल स्टील एंड पॉवर के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने उपरोक्त उद्गार राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह उत्साह के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। सप्ताह के अंतर्गत आगामी सप्ताह में संयंत्र और आसपास के क्षेत्र में जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संयंत्र के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर 4 से 10 मार्च तक जेएसपी के रायगढ़ संयंत्र में बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के पहले दिन 4 मार्च को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत सुबह 8 बजे संयंत्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली में संयंत्र में बरती जाने वाली सावधानियोंं के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली जानकारियों से सुसज्जित सुरक्षा रथ भी साथ था। पोलो ग्राउंड से यह रैली पुराने क्लब हाउस मैदान पर जाकर सभा के रूप में समाप्त हुई। यहां ईडी श्री बंद्योपाध्याय ने सुरक्षा ध्वज फहराकर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने जीवन के हर पहलू में सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति सुरक्षा संबंधी दिशा—निर्देशोंं के पालन को अपनी जिम्मेदारी समझकर इसे अपने जीवन में आत्मसात कर ले। उन्होंंने कार्यस्थल पर विश्वस्तरीय सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि जेएसपी प्रबंधन हमेशा से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है। इसे सुनिश्चित करना जेएसपी परिवार के सभी सदस्योंं की जिम्मेदारी है।

इससे पहले जेएसपी के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख जितेन्द्र परिदा ने स्वागत उद्बोधन के साथ सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमोंं का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि ओएचएस विभाग द्वारा पिछले पखवाड़े से ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमोंं और स्पर्धाओं का आयोजन इस तारतम्य में किया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारियोंं के साथ ही गृहिणियोंं एवं बच्चोंं के लिए भी सुरक्षाा जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संयंत्र के साथ ही आसपास के गांवों में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम के दौरान ईडी श्री बंद्योपाध्याय ने सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए लाए गए अत्याधुनिक वाहन का उद्घाटन किया। इस वाहन के माध्यम से 3—डी एनिमेशन के साथ विभिन्न वीडियो द्वारा कार्यस्थल और सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण किसी भी जगह पर रोचक तरीके से दिया जा सकता है। इसमें विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल का उपयोग किया गया है। आयोजन में ओएचएस विभाग के मनोज पाल सिंह, कुमार रंजन, सीमांचल पंडा, रूपेन्द्र साहू, विजय साहू, दीपक गणनायक, ब्योमकेश, कृष्णा बंजारे, रमेश सिंह, इच्छाप्रीत सिंह, विश्वरंजन, शशिकांत, डॉक्टर प्रधान आदि शामिल रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment