रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज़) ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ की बैठक शेख कलीमुल्लाह कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में ट्रेड यूनियन काउंसिल के संयोजक गणेश कछवाहा द्वारा देश की वर्तमान परिस्थिति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इस समय देश बहुत ही अकल्पनीय स्थिति से गुजर रहा है केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी ,भुखमरी, संप्रदायिक नफरत, आर्थिक असंतुलन चरम पर है ।देश के श्रम वीरों ने अपनी मेहनत से 70 सालों में जिन सार्वजनिक उपक्रमों को स्थापित किया आज केंद्र सरकार वे सभी प्रतिष्ठानों को अपने मित्र औधोगिक घरानों को कौड़ी के मोल बेच रही है ।ऐसी परिस्थितियों में ट्रेड यूनियन और जनवादी संगठनों का सशक्त होना जरूरी है ।ट्रेड यूनियन और सशक्त हो इसके लिए यह बैठक रखी गई है ।उन्होंने सदन को बताया की वे 31 जनवरी को अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हमारा विश्वास लोकतंत्र में है इसलिए मैं संयोजक पद से इस्तीफा दे रहा हूं तथा सदन से नया संयोजक नियुक्त करने का आग्रह करता हूं । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे सभी वक्ताओं ने ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ मे साथी गणेश कछवाहा के योगदान की सराहना की तथा सक्रियता एवं वरिष्ठता को दृष्टिगत रखते हुए साथी गणेश कछवाहा को पुन: अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।
इसी प्रकार सदन द्वारा उपाध्यक्ष पद एवं मीडिया प्रभारी के लिए साथी शेख कलीमुल्लाह कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ,सचिव पद के लिए साथी श्याम जयसवाल मंडलीय उपाध्यक्ष बिलासपुर डिविजनल इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन सह सचिव पद के लिए साथी अनीता नायक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, साथी खगेश पटेल दवा प्रतिनिधि संघ, साथी एमपी अग्रवाल छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ, कोषाध्यक्ष पद के लिए साथी सुनील मेघमाला, बिलासपुर डिविजनल इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन साथी काजल विश्वास छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए साथी प्रवीण तंबोली सचिव बिलासपुर डिविजनल इंश्योरेंस एम्पलाई एसोसिएशन साथी विष्णु यादव छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ कर्मचारी संघ आंतरिक अंकेक्षक पद के लिए साथी एस बी सिह अध्यक्ष दवा प्रतिनिधि संघ का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। पदाधिकारीयो के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य मैं राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न शासकीय कर्मचारी संघ ,पब्लिक सेक्टर एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों – कर्मचारी संगठन तथा सहयोगी जन संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव पदेन कार्यकारिणी सदस्य होंगे। उपस्थित सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी, जनविरोधी नीतियों की मुखालिफत करने के लिए ट्रेड यूनियन काउंसिल को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सदस्यों का सभा के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की गई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
