डॉ. अंकिता सिंह को मनोविज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि
बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) शहर की काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अंकिता सिंह को एमिटी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा मनोविज्ञान (Psychology) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक AUC/EC/Ph.D./Notification/2025-26/048 दिनांक 30 जून 2026 के अनुसार उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पलेरिया ने अंकिता सिंह को बधाई दी है।
डॉ. अंकिता सिंह, श्री गौरी शंकर आर्य एवं श्रीमती मालती सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपना शोधकार्य एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल एंड एलाइड साइंसेज़, एमिटी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, रायपुर में डॉ. महेन्द्र कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनका शोध विषय “A Comparative Study Among Inter Role Conflict, Self-Efficacy, and Home Environment Between Homemakers and Employed Early Adulthood Females of Chhattisgarh”रहा। यह शोध छत्तीसगढ़ की प्रारंभिक वयस्क आयु वर्ग की गृहिणियों एवं कार्यरत महिलाओं के मध्य भूमिका संघर्ष, आत्म-प्रभावकारिता तथा पारिवारिक वातावरण के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है, जो महिला मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है।
वर्तमान में डॉ. अंकिता सिंह एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य संस्था में काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। वे पिछले आठ वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, मनोवैज्ञानिक शोध, कर्मचारी कल्याण (Employee Well-being), संकट परामर्श (Crisis Counseling) तथा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से सेवाएँ प्रदान कर रही हैं। वर्ष 2021 में प्रारंभ हुई उनकी पीएच.डी. शोध यात्रा वर्ष 2026 में सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
डॉ. अंकिता सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके परिवार, गुरुजनों, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
