रायपुर,(वायरलेस न्यूज़ 7 अक्टूबर) । भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दीपांशु काबरा ने गुरूवार को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में आयुक्त जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का कार्यभार ग्रहण किया।
आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद डॉ. एस. भारतीदासन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. एस. भारतीदासन ने नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री काबरा को गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा छत्तीसगढ़ के अपर परिवहन आयुक्त भी हैं।
संवाद कार्यालय में कार्यभार सौंपने से पहले डॉ. एस. भारतीदासन ने नये आयुक्त श्री काबरा का जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक जनसंपर्क द्वय जेएल दरियो तथा उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश मिश्रा सहित जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त दीपांशु काबरा ने रायपुर स्थित जनसम्पर्क संचालनालय की समाचार शाखा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शाखा की कार्य प्रणाली के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
