अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तीसरे लहर की चिंता: शैलेष पाण्डेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण किया, लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की बात कही

On: January 5, 2022 10:28 AM
Follow Us:

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) आज विधायक शैलेष पांडेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक

निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोरोना मरीज भर्ती करने के बाद उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार को 159 मरीजों की पुष्टि हुई वही 2 लोगों की मौत हो गई कुल मिलाकर बिलासपुर में 519 सक्रिय कोविड मरीज है। ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि अब तीसरी लहर की चिंता बढ़ गई है। जिले के साथ पूरे राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सहित उपचार देने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में आए दो महीने बीत जाने के बाद भी चालू नहीं किए जाने पर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नाराजगी जाहिर की और अस्पताल प्रबंधन और सीजीएमएससी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को सुधारा जाए कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद उन्होंने असपताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कमियों को दूर किया जाए। ऐसे में साफ सफाई के साथ वार्ड में सुधार की आवश्यकता है और चिकित्सीय मशीन को एक बार फिर से जांच करनी है। निरीक्षण में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल गुप्ता, कोविड प्रभारी डॉक्टर शेफाली सिंह, सीजीएमएससी सहायक अभियंता अभिषेक सोनी, एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल, पार्षद रामाशंकर बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment