अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–छिंदवाड़ा-सिवनी–नैनपुर–गंगाझरी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण

On: April 20, 2026 2:26 PM
Follow Us:

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–छिंदवाड़ा-सिवनी–नैनपुर–गंगाझरी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण*

*अमृत स्टेशन कार्यों, यात्री सुविधाओं, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सालयों सहित संरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा*

*दपूमरे, नागपुर मंडल – ( वायरलेस न्यूज 20 अप्रैल 2026) *

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता द्वारा आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से विशेष निरीक्षण यान द्वारा प्रस्थान कर छिंदवाड़ा-सिवनी–नैनपुर–गंगाझरी रेलखंड का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा, परिचालन दक्षता, यात्री सुविधाओं, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सीय व्यवस्थाओं का समग्र मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रगति पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत स्टेशन भवनों के आधुनिकीकरण, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म का उन्नयन एवं विस्तार, उच्च स्तरीय प्रतीक्षालय, स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, पेयजल व्यवस्था, एस्केलेटर/लिफ्ट की उपलब्धता, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, हरित क्षेत्र एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

यात्रियों को बेहतर एवं सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिसमें टिकटिंग व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली, अनाउंसमेंट सिस्टम, प्लेटफॉर्म डिस्प्ले बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, खानपान सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी प्रणाली शामिल रही।

इसके अतिरिक्त, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मार्ग में स्थित रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण कर आवासीय भवनों की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, ड्रेनेज प्रणाली, सड़कों की स्थिति, स्ट्रीट लाइटिंग, हरित क्षेत्र एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए साथ ही नैनपुर स्टेशन में जन सहयोगियों द्वारा गर्मियों में यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ घर का उद्घाटन भी मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा किया गया I

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलवे चिकित्सालयों/स्वास्थ्य इकाइयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओपीडी सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता, स्वच्छता एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। साथ ही चिकित्सालयों में मरीजों एवं रेल कर्मचारियों को बेहतर, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रैक, सिग्नलिंग, ओवरहेड विद्युत उपकरण, पुल-पुलिया एवं समपार फाटकों सहित अन्य महत्वपूर्ण संरक्षा पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। साथ ही ट्रैक नवीनीकरण, सिग्नल आधुनिकीकरण, विद्युतीकरण सुधार, फायर सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल पर ही चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके तथा रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति यूनिट), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय, वरिष्ठ मंडल अभियंता/उत्तर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार के नियमित एवं व्यापक निरीक्षणों के माध्यम से न केवल संरक्षा मानकों को सुदृढ़ किया जा रहा है, बल्कि स्टेशनों, कॉलोनियों एवं चिकित्सालयों में आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

रायपुर एस पी की सूचना पर नागपुर आरपीएफ ने समता एक्सप्रेस से दो संदिग्ध आरोपी से 50 लाख नगदी और 25 लाख का सोना जप्त किया

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का कायाकल्प* *आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम*

रेल सुरक्षा बल डोंगरगढ़ की बड़ी सफलता,एसी कोच में 1.56 लाख की चोरी का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार*

अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस में हुई पत्थर बाजी की घटना के 24 घंटे के भीतर आरपीएफ ने आरोपी पर कार्यवाही कर गिरफ्तार किया

महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर रेलवे सुरक्षा बल की सख्त कार्रवाई* *नवीन जन विश्वास (संशोधित) अधिनियम, 2026 के तहत प्रत्येक उल्लंघनकर्ता से 2500 का जुर्माना वसूला गया*

CIB गोंदिया ने पूरी गांधीधाम एक्सप्रेस से दो अंतराज्यीय तस्करों के पास से 43 लाख रु.का गांजा जप्त कर अपराध कायमी की

Leave a Comment