दुर्ग (वायरलेस न्यूज) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के जीएम आलोक कुमार शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग से रायगढ़ के लिए प्रस्तावित नई वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव हेतु वाशिंग यार्ड में बनाए गए चौथे पिट लाइन का मुआयना किया। जीएम ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। मौके पर जीएम ने दुर्ग रेलवे स्टेशन के अफसरों व जीआरपी के को विशेष दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के जीएम आलोक कुमार पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वाशिंग यार्ड पर वंदे भारत ट्रेन के लिए बनाए गए चौथे पिट लाइन का निरीक्षण कर डीआरएम रायपुर संजीव कुमार व अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी व जीआरपी के अधिकारी उनके साथ रहे। रूटीन जांच के दौरान जीएम ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने व यात्रियों को किसी भी आपात स्थिति से बचाने के लिए की गई व्यवस्था को भी देखा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




