रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) :- ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री के मामले में दिल्ली गए विधायको की टोली में रायगढ़ जिले के विधायक भी शामिल है l नेता प्रतिपक्ष पूंनम सोलंकी ने स्थानीय विधायक प्रकाश नायक से पूछा है कि दिल्ली का प्रवास जरूरी है या क्षेत्र के पीड़ित किसानों मजदूरों को न्याय दिलाना ? दिल्ली प्रवास से ज्यादा आवश्यक क्षेत्र के किसान मजदूरों के पीड़ा की जानकारी लेना है l रायगढ के चिटफंड कंपनियों द्वारा 203 करोड़ ठगे जाने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित हुई है l ठगे गए आवेदकों में सर्वाधिक पीड़ित रायगढ व पुसौर ब्लॉक के है l प्रदेश भर में 79 हजार 616 लोगों द्वारा आवेदन दिया गया है l जिसमे सर्वाधिक पीड़ित रायगढ जिले से है l चिटफंड कंपनियों से पैसा वापस दिलाना सरकार की घोषणा पत्र में शामिल था l PACL और साईं प्रसाद जैसी कम्पनियों के 50 करोड़ रुपये निवेश है l किसान व मजदूर लोगो की पीड़ा आखिर कब दिखाई देगी l कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन व जिले के विधायक मंन्त्री कब जागेंगे l पीड़ित की जनता आखिर किसके पास जाए l जनता की उपयोगिता केवल वोट डालने तक ही सीमित है l मजदूर किसानों के हक की कमाई डकारने वाली कंपनियों पर कार्यवाही नही किया जाना संदेहों को जन्म दे रहा है l अब पीड़ितों को केवल ईश्वरीय चमत्कार की ही उम्मीद है l
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
