देर रात अवैध कोल स्टाक पर खनिज विभाग की छापामार कार्रवाई, लगभग 50 टन कोयला और एक ट्रैक्टर जप्त

(.पुष्पेन्द्र ,श्रीवास वायरलेस न्यूज़.) ..कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 18 फरवरी की रात्रि लगभग 11:30 बजे खनिज विभाग ने अवैध कोल स्टॉक पर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में लगभग 50 टन अवैध कोयला और परिवहन में संलग्न एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।

दीपका खदान से कोयला तस्करी कर भेजा जा रहा था दीगर प्रान्त
उपसंचालक खनिज प्रशासन श्री एस.एस. नाग ने बताया कि ग्राम मलगांव हरदीबाजार में अवैध कोल स्टॉक की जानकारी मिलने पर खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा उक्त स्थल पर दबिश दी गई। उड़नदस्ता दल द्वारा मौके पर लगभग 50 टन अवैध कोयला और एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। श्री नाग ने बताया कि उक्त कोयला को दीपका कोयला खदान से चोरी कर दूसरे राज्यों में तस्करी किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त अवैध कोयला तस्करी का कार्य प्रहलाद सिंह, गुल्लू यादव एवं विशाल सिंह कोल तस्करों द्वारा संचालित किए जाने का संदेह प्रतीत होता है ।
खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले में अवैध खनिज पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।
खनिज विभाग को हरदीबाजार क्षेत्र के मलगांव में बड़े पैमाने पर कोयले का स्टाक जमा कर बाहर भेजे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर देर रात ही खनिज विभाग की टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की और मौके से लगभग 50 टन कोयला के साथ अवैध कोयला परिवहन में संलग्न एक ट्रैक्टर को जप्त किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
