बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भारत सरकार के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 14 मई 22 को अम्बिकापुर -नई दिल्ली अम्बिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ सुबह 9 बजे किया जाएगा,और अम्बिकापुर से केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने वायरलेस न्यूज़ को अम्बिकापुर निजामुद्दीन ट्रेन का टाईम टेबल भी भेजा है इस अवलोकन भी आप न्यूज़ में कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेणुका सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातिय कार्य मंत्री अम्बिकापुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रें दिल्ली के लिए रवाना करेंगी।
ज्ञातब्य हो कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह लगातार रेलमंत्री से संम्पर्क कर दिल्ली सीधी ट्रेन की मांग रख रहीं थी। अब जाकर उनकी मांग पूरी हुई है। अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 14 मई 22 को अम्बिकापुर से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
निश्चित ही सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह जनता के हित में एवं काफी लंबित मांग को पूरा कराने में अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग किया है।
उनके द्वारा निरन्तर ट्रेन की मांग की जाती रही और सफलता भी उनकी कदम चुम ली ।
वायरलेस न्यूज़’ संपादक से मोबाइल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है और कहा कि बहुत जल्द रेल मंत्री शहडोल संसदीय क्षेत्र से नागपुर के लिए सीधी ट्रेन भी शीघ्र ही प्रारंभ किए जाने का आश्वासन दिया है , इसके लिए विषेशकर शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह, और सीधी सांसद रीति पाठक प्रयासरत रहे है।
सरगुजा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रेणुका सिंह पूरी तन्मयता से जुडी हुई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ट्रेन की समय सारणी एवं रूट की जानकारी रेलवे उपलब्ध करा देगी।
वैसे यह ट्रेन अम्बिकापुर से शहडोल, कटनी, प्रयागराज ,कानपुर होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
हरी झंडी दिखाने के दौरान एसईसीआर के महाप्रबंधक एवं डीआरएम एवं सन्तोष लोहानी रेल मंडल सलाहकार बोर्ड सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




