अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नए कमिश्नर कुणाल दुदावत ने किया पदभार ग्रहण,कहा शासन की योजनाओं को बेहतर तरीके से समय पर पूरा करना प्राथमिकता

On: October 6, 2022 2:39 PM
Follow Us:

शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें,इस पर कार्य करेंगे

अरपा प्रोजेक्ट समेत स्मार्ट सिटी की सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा

बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज) नवपदस्थ कमिश्नर आईएएस कुणाल दुदावत ने आज नगर पालिक निगम कमिश्नर तथा एमडी स्मार्ट सिटी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही कमिश्नर श्री दुदावत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने कहा की शासन की जो योजनाएं है उन्हें बेहतर तरीके से समय पर पूरा करना तथा उसका लाभ शहरवासियों को मिलें यें उनकी प्राथमिकता है। आगे चर्चा करते हुए कमिश्नर श्री दुदावत ने कहा निगम के जितने भी कार्य है उन सभी को शहर वासियों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास होगा।
नवपदस्थ कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने कहा स्वच्छता एक सतत रूप से चलने वाली और अनिवार्य प्रक्रिया है,जिसका क्रियान्वयन प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए, शहर वासियों के साथ मिलकर सभी के सहयोग से इस पर कार्य करेंगे ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर को बेहतर रैंक मिल सकें। निगम के अंतर्गत आने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं और सेवा का निर्बाध रूप से लाभ सभी शहरवासियों को मिलता रहें इस इस दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जितने भी विकास कार्य चल रहें हैं उसे समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी है, उसे प्रदूषण से बचाने नई पहचान देने के लिए अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना पर काम जारी है,जिसका क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर किया जाएगा। इसके साथ ही निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने कहा की बिलासपुर को और भी बेहतर और विकसित बनाने के लिए सभी से सुझाव लेकर कार्य किया जाएगा। इससे पहले निगम के निर्वतमान कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने नवनियुक्त कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत को पदभार सौंपा।

प्राथमिकता में नए क्षेत्रों में विकास कार्य भी शामिल

नवपदस्थ कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने कहा निगम सीमा में जो नए क्षेत्र शामिल हुए है वहाँ सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन क्षेत्रों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

टीम वर्क के साथ काम करेंगे

कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने कहा की कोई भी कार्य अकेले नहीं किया जा सकता सभी के सहयोग से कार्य सफ़ल होता है.एक बेहतर टीम वर्क के साथ शहर को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment