अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नागपुर का शातिर चोर ट्रेन से मोबाइल पार करते रेसुब गोंदिया के हत्थे चढ़ा रेसुब गोंदिया को मिली शानदार कामयाबी

On: August 31, 2022 6:11 PM
Follow Us:

नागपुर का शातिर चोर ट्रेन से मोबाइल पार करते रेसुब गोंदिया के हत्थे चढ़ा रेसुब गोंदिया को मिली शानदार कामयाबी


गोंदिया। (वायरलेस न्यूज़) गोंडवाना सुपरफास्ट ट्रेन से यात्री की स्मार्ट फोन चोरी कर भाग रहे नागपुर के एक शातिर चोर को रेसुब की टीम ने धर दबोचने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट गोंदिया प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में विभिन्न ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के सामानों की चोरी की रोकथाम हेतु आरपीएफ गोंदिया द्वारा नियमित रूप से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31 अगस्त 22 को पुनः आरपीएफ गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में जब आरपीएफ गोंदिया के ही उप निरीक्षक मयंक मिश्रा व प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवार गोंदिया रेलवे स्टेशन पर सघन जाँच कर रहे थे तभी गोंडवाना एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-04 पर लगभग 11.33 बजे आई । जब इस ट्रेन पर भीड़ के बीच बार बार चढ़ने का नाटक करते हुए एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से यात्रियों के बीच उनके सामानों की टोह लेते हुए दिखाई दिया तो उसे उक्त टीम द्वारा घेरकर पकड़ा गया व पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनील मधुकर जांगडे, उम्र-35 वर्ष, निवासी हिवरी नगर वर्धमान, पेठे के मकान के पास, थाना-नंदनवन, तह-नागपुर, जिला-नागपुर (महाराष्ट्र) बताया । आगे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने गोलमटोल जवाब देते हुए मौके से भागने का असफल प्रयास भी किया । बाद में जब संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई तब उसके पास से एक कीमती स्मार्टफोन बरामद हुआ । स्मार्टफोन के संबंध में उस व्यक्ति से पूछने पर शुरू में वह अपना मोबाइल बता कर गुमराह करता रहा परंतु जब उसे मोबाइल का पासवर्ड डालकर खोलने को कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा और अंत मे यह करने में असमर्थ रहा । गहनता से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उक्त फोन उसने प्लेटफाॅर्म नं-4 पर में ट्रेन में चढ़ रहे यात्रियों में से किसी अज्ञात यात्री की जेब से भीड़ का फायदा उठाते हुए चुराया है । इसके पश्चात जब आगे जाँच की गई और इस स्मार्टफोन के संबंध में जीआरपी गोंदिया से समन्वय करते हुए पूछताछ की गई तो पता चला कि इस मोबाइल की चोरी के संबंध में एक फरियादी यात्री द्वारा फोन चोरी की एक FIR दर्ज कराई गई है । इससे उक्त मोबाइल के चोरी किये जाने की पुष्टि हो गई । इसके बाद पकडे गए व्यक्ति से बरामद फोन को जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस थाने गोंदिया में धारा 379 IPC के तहत एक मामला पंजीबध्द किया गया । विगत 29.08.22 को भी बिल्कुल इसी तरह से एक मोबाइल चोर को गोंदिया आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी का स्मार्टफोन बरामद किया गया था ।रेसुब गोंदिया की इस कार्यवाही से मोबाइल चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment