अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ  का नृत्यधारा फाउंडेशन द्वारा सम्मान

On: June 18, 2026 1:45 PM
Follow Us:

पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ का नृत्यधारा फाउंडेशन द्वारा सम्मान:-

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ जी को ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित करने की भारत सरकार की घोषणा से नृत्यधारा फाउंडेशन बिलासपुर की संस्थापिका एवं अंतर्राष्ट्रीय कत्थक एवं ओड़िसी नृत्य साधिका आंचल पांडेय द्वारा पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ जी का शाल और श्रीफल से अभिनंदन एवं आत्मीय सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ.विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज विहार ने कहा कि पं रामलाल बरेठ जी का जीवन कत्थक नृत्य के लिए समर्पित रहा आज वे कत्थक नृत्य के पर्याय बन चुके हैं।यह प्रसन्नता की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना आंचल पांडेय द्वारा पंडित बरेठ का सम्मान किया जा रहा है।आंचल पांडेय पं बरेठ की प्रमुख शिष्या रही हैं।गुरू और शिष्य एक ही मंच से रायगढ़ घराने की परंपरा को समृद्ध कर रहे हैं।यह कत्थक नृत्य कला के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व आई.एस.एस.अधिकारी और समीक्षक डाॅ.रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पं बरेठ का सम्मान उनके ही अंतर्राष्ट्रीय लब्धप्रतिष्ठित शिष्या द्वारा किया जाना कत्थक नृत्य कला का अविरल विकास एवं समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। निश्चित रूप से हम सभी के लिए यह गौरव का क्षण है।
समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचल पांडेय ने की जबकि मंच संचालन पं रामलाल बरेठ जी के सुपुत्र नृत्याचार्य गुरू भूपेंद्र बरेठ जी ने किया । समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ मकरध्वज श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर सर्वश्री विष्णु कुमार तिवारी, रूचि देवांगन, श्रुति देवांगन,अनन्या मिश्रा,नित्या,अंजनी मिश्रा, अनन्या साओ, शैलेंद्र सिंह कछवाहा,रीना झा सहित बड़ी संख्या में पं बरेठ के शिष्य एवं प्रशंसक उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment