अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

परीक्षा शुल्क में माफी की घोषणा से युवाओं में खुशी का माहौल
युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा मिली बड़ी राहत

On: March 9, 2022 12:08 PM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 09 मार्च 2022) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बजट सत्र के दौरान स्थानीय युवाओं के लिए व्यापम, पीएससी और राज्य की परीक्षाओं में परीक्षा फीस खत्म करने की घोषणा कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत दी है। इस फैसले से प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे श्री मयंक पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सराहनीय फैसला है। इससे बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिली है, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। सुश्री प्रिया गोस्वामी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को इस घोषणा से बड़ी राहत मिली है। अब हमें फॉर्म भरने के लिए पैसों की बाधा नहीं होगी। इससे हमारे माता-पिता पर भी आर्थिक बोझ नहीं आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिकांश युवा के पास रोजगार का कोई साधन नहीं होता है। राजकिशोर नगर निवासी श्रीमती शैली पाण्डेय भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। श्रीमती पाण्डेय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस फैसले से बेरोजगार युवाओं को हिम्मत मिलेगी। पहले फॉर्म भरने में झिझक होती थी, लेकिन अब इस फैसले के बाद हम फॉर्म आसानी से भर सकते है। फॉर्म भरने मे ही हमारे पैसे खर्च हो जाते थे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे चिंगराजपारा निवासी श्री प्रकाश साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह निर्णय स्वागत योग्य है। अब हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निश्चिंत होकर कर सकते है। बेरोजगार युवाओं के लिए यह फैसला राहत देने वाला है।
क्रमांक 244/रचना
–00–

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment