अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पिछली कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर निगम को विकास की दौड़ में बहुत पीछे कर दिया : पूजा विधानी

On: January 27, 2025 3:36 PM
Follow Us:

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी पूजा विधानी ने दोपहर को समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उन्होने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक विधानी, दुर्गा सोनी, विजय ताम्रकार हेमंत वाधवानी समेत रौनक साव विशेष रूप मौजूद थे। पूजा विधानी ने इस दौरान बताया कि बिलासपुर के लिए बहुत कुछ करना है। पिछली कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर निगम को विकास की दौड़ में बहुत पीछे कर दिया है। पूजा विधानी ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी चारो विधायकों के सहयोग से बिलासपुर को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना है।भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा विधानी ने आज ही नामांकन फार्म खरीदा और जमा भी किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 40 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी दुर्गा सोनी, 60 के प्रत्याशी विजय ताम्रकार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। पूजा विधानी ने कहा कि मै छत्तीसगढ़िया हूं…यहीं पैदा हुई..यहीं पढ़ी और यही शादी हुई। और अब अपने शहर के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। हमारे नेता अमर अग्रवाल,धरमलाल, धरमजीत और सुशांत शुक्ला का पुूरा साथ है। हम शहर को गड्ठा मुक्त करेंगे। पूजा विधानी ने बताया कि निगम का विस्तार हुआ है। सीमा में ग्रामीण क्षेत्र शामिल हुए हैं। लेकिन विकास नही हुआ। हम अपने नेताओं की मदद से ग्रामीण निगम क्षेत्र का विस्तार करेंगे। पूजा विधानी ने बताया कि मैन कल्पना नहीं की थी कि मुझे मेयर का टिकट मिलेगा। क्योंकि मैने आवेदन भी नहीं किया था। निश्चित रूप से पार्टी ने विश्वास किया है। जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

मेयर दावेदार ने कहा कि विपक्ष कुछ कहने लायक नहीं है। हां दौड़ तो सभी लगाते हैं..लोकतंत्र में इसे स्वास्थ्य परंपरा कहतें है। विजय और दुर्गा हमारे भाई है। उन्होने प्रयास किया। बहन को टिकट मिल गयी। अब भाइयों के सहयोग हम ना केवल

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment